साइंस

Black Hole First Picture: धरती के नजदीकी Black Hole की पहली तस्वीर वायरल, वैज्ञानिक बोले- अद्भुत और अकल्पनीय

यह ब्लैक होल हमारे सूर्य के द्रव्यमान से चालीस लाख गुना बड़ा है. तस्वीर में एक सेंट्रल डार्क रीजन दिखाई दे रहा है, यही ब्लैक होल है.

Black Hole First Picture: धरती के नजदीकी Black Hole की पहली तस्वीर वायरल, वैज्ञानिक बोले- अद्भुत और अकल्पनीय
ब्लैक होल सैगिटेरियस ए (Photo Credits: Twitter)

Sagittarius A Black Hole First Picture: वैज्ञानिकों ने पहली बार हमारी आकाशगंगा के बीचों बीच स्थित ब्लैक होल सैगिटेरियस ए* (Sagittarius A*) की तस्वीर जारी की है. चिली स्थित यूरोपियन साउदर्न ऑब्जरवेटरी (ESO) के वेरी लार्ज टेलिस्कोप इंटरफेरोमीटर (VLTI) से आकाशगंगा के केंद्र की तस्वीर ले रहे थे. तभी उन्हें अचानक से बीच में रहस्यमयी ब्लैक होल दिखाई दिया. जो कुछ सेकेंड्स के लिए दिखता था, फिर गायब हो जाता था.

यह ब्लैक होल हमारे सूर्य के द्रव्यमान से चालीस लाख गुना बड़ा है. तस्वीर में एक सेंट्रल डार्क रीजन दिखाई दे रहा है, यही ब्लैक होल है. यह पूरा इलाका गुरुत्वाकर्षण बलों के जरिए सुपर-हीटेड गैस से आने वाले प्रकाश से घिरा होता है. यह हमारे सौर मंडल से 26,000 प्रकाश-वर्ष की दूरी पर स्थित है.

वैज्ञानिकों ने पहली बार ब्लैक होल की तस्वीर 2019 में जारी की थी. वह तस्वीर मेसियर 87 या M87 नाम की एक आकाशगंगा के बीच में स्थित ब्लैक होल की थी. ऐसे में यह पूरी दुनिया में ब्लैक होल की दूसरी तस्वीर ही है.

The supermassive #BlackHole at the center of our Milky Way Galaxy, Sagittarius A*, has been imaged by the Event Horizon Telescope (EHT). Chandra and many other telescopes observed Sagittarius A* simultaneously. Explore Sagittarius A* like never before: https://t.co/eqFebAnk10pic.twitter.com/wBEqwCVieC

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2022 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).