Sodium On Moon: भारत के चंद्रयान-2 ने चांद पर खोज निकाला ‘सोडियम’, ISRO ने कहा- ऐसा पहली बार हुआ है
सोडियम एटम्स (परमाणुओं) को सौर हवा या अल्ट्रावॉयलेट रेडिएशन की मदद से चांद की सतह से ज्यादा आसानी के साथ बाहर निकाला जा सकता है.
Sodium On Moon: चंद्रयान-2 ने पहली बार चांद की सतह पर सोडियम का पता लगाया है. इसकी जानकारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने दी है. इसरो के मुताबिक, चंद्रमा पर प्रचुर मात्रा में सोडियम पाया गया है और ऐसा पहली बार हुआ है, जब चांद पर सोडियम की मौजूदगी का पता लगा है.
चंद्रयान-1 एक्स-रे फ्लोरेसेंस स्पेक्ट्रोमीटर (C1XS) ने एक्स-रे में अपनी विशिष्ट रेखा से सोडियम का पता लगाया है, जिससे अब चंद्रमा पर सोडियम कितनी मात्रा में मौजूद है, इसका पता लगाने के लिए मैपिंग की संभावना खुल गई है.
इन सोडियम एटम्स (परमाणुओं) को सौर हवा या अल्ट्रावॉयलेट रेडिएशन की मदद से चांद की सतह से ज्यादा आसानी के साथ बाहर निकाला जा सकता है. सतह पर मौजूद सोडियम की दैनिक भिन्नता भी दिखाई देती है, जो इसे बनाए रखने के लिए एक्सोस्फीयर को एटम्स की लगातार सप्लाई की व्यवस्था करेगी. चंद्रमा के वातावरण में इसकी मौजूदगी है, जो एक ऐसा क्षेत्र है, जहां के एटम्स शायद ही कभी मिलते हो.
Chandrayaan-2 Maps Abundance Of Sodium On Moon For 1st Time: ISRO https://t.co/KDi11oNp1I pic.twitter.com/OrhA9qRErB
— NDTV News feed (@ndtvfeed) October 7, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2022 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

