Apple WWDC 2022: iOS 16, एप्पल पे लेटर, स्मार्ट होम प्रोटोकॉल, नया एप्पल मैप्स और कारप्ले की घोषणा
एप्पल ने अपने वार्षिक वल्र्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी) कार्यक्रम में एप्पल आईओएस-16 और एप्पल पे लेटर का ऐलान किया है. इसके अलावा कंपनी ने स्मार्ट होम प्रोटोकॉल, नया एप्पल मैप्स और नए फीचर वाला कारप्ले की घोषणा की.
एप्पल ने अपने वार्षिक वल्र्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी) कार्यक्रम में एप्पल आईओएस-16 और एप्पल पे लेटर का ऐलान किया है. इसके अलावा कंपनी ने स्मार्ट होम प्रोटोकॉल, नया एप्पल मैप्स और नए फीचर वाला कारप्ले की घोषणा की.
आईओएस-16 नए लॉक स्क्रीन अपडेट के साथ नई इंटेलिजेंस, शेयरिंग और संचार सुविधाएं प्रदान करता है. यूएस-आधारित टेक दिग्गज ने नए आईओएस वर्जन में नई नोटीफिकेशन सिस्टम को पेश किया है.
एप्पल पे लेटर यूजर्स को अपने भुगतान को विभाजित करने और समय के साथ उत्पाद के लिए भुगतान करने की सहूलियत देगा. कंपनी के मुताबिक इसके लिए कोई एक्स्ट्रा इंटरेस्ट नहीं लिया जाएगा.
एप्पल ने फिर से डिज़ाइन किया गया अपना मैप्स लॉन्च किया है. कंपनी रिडिजाइन किए गए मैप्स को और अधिक देशों में ला रही है. नए मैप्स के साथ, उपयोगकर्ता Siri को मार्ग के दौरान अधिक स्टॉप जोड़ने के लिए कह सकेंगे.
एप्पल ने स्मार्ट होम डिवाइस के लिए 'Matter' नामक एक नया प्रोटोकॉल पेश किया है. माई होम ऐप को फिर से डिज़ाइन किया गया है, जिससे स्मार्ट होम को कंट्रोल करना आसान होगा.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2022 11:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

