जबरदस्त फीचर्स से लैस Apple iPhone 13 की बुकिंग भारत मे शुक्रवार से होगी शुरू, खूबियां जानकर आप का भी दिल करेगा खरीद लूं (VIDEO)
एप्पल ने आईफोन 13 लाइनअप की भारत में कीमत और उपलब्धता की जानकारी की घोषणा की है. ग्राहक आईफोन 13 प्रो को 1,19,900 रुपये में और आईफोन 13 प्रो मैक्स को 1,29,900 रुपये में एप्पल डॉट कॉम/इन/स्टोर से खरीद सकते हैं. आईफोन 13 प्रो और आईफोन 13 प्रो मैक्स ग्रेफाइट, गोल्ड, सिल्वर और सिएरा ब्लू रंग में उपलब्ध होंगे. एप्पल ने आईफोन 13 और आईफोन 13 मिनी की शुरूआती कीमत भी पिछले साल की तरह ही क्रमश: 79,900 रुपये और 69,900 रुपये रखी है. शुक्रवार से प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे.
भारत में एप्पल आईफोन 13 का शुक्रवार से प्री-ऑर्डर शुरू होगा. आईफोन 13 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है. इसके अतिरिक्त, आईफोन 13 हुड के नीचे एक नया ए15 बायोनिक चिपसेट को स्पोर्ट करता है, जिसके बारे में एप्पल का कहना है कि यह प्रमुख प्रतिद्वंद्वी चिप्स की तुलना में 50 प्रतिशत तक तेज है और 30 प्रतिशत तक बेहतर ग्राफिकल प्रदर्शन देता है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2021 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

