PM Modi Congratulated Rohan Bopanna: ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने दी बधाई
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 भारतीय टेनिस प्रशंसकों के लिए ख़ुशख़बरी लेकर आया है! दिग्गज भारतीय खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने अपने ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन के साथ मिलकर पुरुष युगल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।
Australian Open 2024: भारतीय टेनिस प्रशंसकों के लिए ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 से खुशखबरी आ रही है. दिग्गज भारतीय खिलाड़ी रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) ने अपने आस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन के साथ पुरुष युगल का खिताब जीता है. मेलबर्न पार्क में 27 जनवरी (शनिवार) को खेले गए फाइनल मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त रोहन-एब्डेन की जोड़ी ने इटली के सिमोन बोलेली और आंद्रे वावासोरी को 7-6 (0), 7-5 से हराया.
43 वर्षीय रोहन बोपन्ना ग्रैंड स्लैम (ओपन एरा) जीतने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले का रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के जीन-जुलियन रोजर के नाम था, जिन्होंने 2022 फ्रेंच ओपन में 40 साल और नौ महीने की उम्र में मार्सेलो अरेवोला के साथ मिलकर पुरुष युगल का खिताब जीता था.
Time and again, the phenomenally talented @rohanbopanna shows age is no bar!
Congratulations to him on his historic Australian Open win.
His remarkable journey is a beautiful reminder that it is always our spirit, hard work and perseverance that define our capabilities.
Best… pic.twitter.com/r06hkkJOnN
— Narendra Modi (@narendramodi) January 27, 2024
पीएम मोदी ने रोहन बोपन्ना को उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा कि "बार-बार, असाधारण रूप से प्रतिभाशाली रोहन बोपन्ना दिखाते हैं कि उम्र कोई रोक नहीं है!" उन्होंने कहा कि बोपन्ना की यह जीत उनकी भावना, कड़ी मेहनत और दृढ़ता का प्रमाण है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2024 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

