खेल

PKL 10 Points Table Update: हरियाणा स्टीलर्स ने पॉइंट्स टेबल में लगाई बड़ी छलांग, तमिल थलाइवाज को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंचीं; देखें अंक तालिका

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का सीजन 10 2 दिसंबर 2023 से शुरू हुआ और 21 फरवरी 2024 को समाप्त होगा. बेंगलुरु बुल्स, दबंग दिल्ली केसी, गुजरात जायंट्स, हरियाणा स्टीलर्स, जयपुर पिंक पैंथर्स, पटना पाइरेट्स, पुणेरी पलटन सहित कुल 12 टीमें , तमिल थलाइवाज, तेलुगु टाइटंस, यू मुंबा और यूपी योद्धा, बंगाल वारियर्स मौजूदा पीकेएल 2023 में भिड़ रहे हैं.

PKL 10 Points Table Update: हरियाणा स्टीलर्स ने पॉइंट्स टेबल में लगाई बड़ी छलांग, तमिल थलाइवाज को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंचीं; देखें अंक तालिका
Harayana Steelers (Photo Credit: Pro Kabaddi)

PKL 10 Points Table Update: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का सीजन 10 2 दिसंबर 2023 से शुरू हुआ और 21 फरवरी 2024 को समाप्त होगा. बेंगलुरु बुल्स, दबंग दिल्ली केसी, गुजरात जायंट्स, हरियाणा स्टीलर्स, जयपुर पिंक पैंथर्स, पटना पाइरेट्स, पुणेरी पलटन सहित कुल 12 टीमें , तमिल थलाइवाज, तेलुगु टाइटंस, यू मुंबा और यूपी योद्धा, बंगाल वारियर्स मौजूदा पीकेएल 2023 में भिड़ रहे हैं. यह भी पढ़ें: PKL 10: हरियाणा स्टीलर्स के छोरों ने दिखाया अपना दम, तमिल थलाइवाज को उनके घर में दी मात; राहुल सेठपाल ने लगाया हाई 5

इस बीच पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. अंक तालिका में हरियाणा स्टीलर्स 7वें पायदान से छलांग लगा के दूसरे पायदान पर आ गयी है. दरअसल, हरियाणा स्टीलर्स ने सोमवार को प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 के मैच में एसडीएटी मल्टीपर्पज इंडोर स्टेडियम में तमिल थलाइवाज पर 42-29 से जीत हासिल की. बता दें की पुनेरी पलटन वर्तमान में 26 अंकों के साथ पीकेएल 2023 अंक तालिका में पहले स्थान पर है.

देखें ट्वीट:

उन्होंने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें से उन्हें 5 में जीत और 1 में हार मिली है. वहीं दूसरे स्थान पर हरियाणा स्टीलर्स के 7 मैचों 5 जीत और 2 हार के साथ 26 अंक है. वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स 4 मैच जीतकर और 2 हार के बाद 25 अंकों के साथ स्टैंडिंग टेबल में तीसरे स्थान पर है. गुजरात जायंट्स 23 अंकों के साथ पीकेएल स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर है. प्रो कबड्डी के मौजूदा सीजन में तेलुगु टाइटंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. वे प्रो कबड्डी पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर हैं, और 7 में से केवल 1 मैच जीते हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2023 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).