खेल

Korea World Championship: कोरिया विश्व चैम्पियनशिप के दौरान भारतीय जूनियर निशानेबाजों ने होटल नियमों का किया उल्लंघन, NRAI करेगा मामले की जांच

भारतीय निशानेबाजी दल के कुछ मेंबर्स ने हाल में चांगवोन में थर्ड वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के दौरान होटल के नियमों का उल्लंघन किया. इस घटना की शिकायत 90 सदस्यीय दल के साथ गए अधिकारियों से की गई है. टीम इंडिया के साथ गए एक अधिकारी ने बताया कि होटल के स्वागत कक्ष ने एक घटना की जानकारी दी जिसमें एक महिला निशानेबाज को पुरुष निशानेबाज के कमरे में पाया गया.

Korea World Championship: कोरिया विश्व चैम्पियनशिप के दौरान भारतीय जूनियर निशानेबाजों ने होटल नियमों का किया उल्लंघन, NRAI करेगा मामले की जांच
निशानेबाजी (Photo Credits: Twitter)

भारतीय निशानेबाजी दल के कुछ मेंबर्स ने हाल में चांगवोन में थर्ड वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के दौरान होटल के नियमों का उल्लंघन किया. इस घटना की शिकायत 90 सदस्यीय दल के साथ गए अधिकारियों से की गई है. टीम इंडिया के साथ गए एक अधिकारी ने बताया कि होटल के स्वागत कक्ष ने एक घटना की जानकारी दी जिसमें एक महिला निशानेबाज को पुरुष निशानेबाज के कमरे में पाया गया. इसके अलावा होटल के कुछ कमरों में सामान को नुकसान के मामले भी सामने आए. बता दें कि भारत ने कोरियाई शहर में विश्व जूनियर्स में भाग लेने वाले देशों के बीच सबसे बड़ा दल भेजा, जो 24 जुलाई को संपन्न हुआ. भारत छह स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक सहित 17 पदकों के साथ चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा. चीन ने 12 स्वर्ण सहित 28 पदक जीते. इस टूर्नामेंट में 44 देशों के 550 से अधिक निशानेबाजों ने हिस्सा लिया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2023 07:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).