Indian MotoGP Winner Video: इटली के रेसर ने जीती इंडियन मोटो जीपी, सीएम योगी ने दी वीनिंग ट्राफी
CM योगी आदित्यनाथ ने इंडियन ग्रां प्री के विजेता मार्को बेज़ेची को वीनिंग ट्राफी दी. इसके अलावा योगी ने राइडर्स से मुलाकात भी की.
इंडियन मोटो जीपी (MotoGP Bharat) का आज आखिरी और फाइनल रेस का दिन था. नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशन सर्किट पर इतिहास रचते हुए इटैलियन रेसर मार्को बेज़ेची (Marco Bezzecchi) ने भारत का पहला इंडियन ग्रां प्री अपने नाम किया. स्पेन के जॉर्ज मार्टिन दूसरे स्थान पर रहे और फ्रांस के फैबियो क्वार्टारो फिनिश लाइन पार करने वाले तीसरे स्थान पर रहे.
सीएम योगी ने किया सम्मानित
CM योगी आदित्यनाथ ने इंडियन ग्रां प्री के विजेता मार्को बेज़ेची को वीनिंग ट्राफी दी. इसके अलावा योगी ने राइडर्स से मुलाकात भी की. इस अवार्ड पर भारत का नक्शा बना हुआ था. सीएम योगी के हाथ से पुरस्कार पाकर मार्को बेज़ेची काफी उत्साहित नजर आए.
Marco Bezzecchi cruises to victory at the Buddh circuit!🏆@MotoGP @Marco12_B @myogiadityanath#Moto2 #MotoGPIndia #Champion #MarcoBezzecchi #IndianGP #SportsTakpic.twitter.com/sJ9xT94SFK
— Sports Tak (@sports_tak) September 24, 2023
दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए मोटोजीपी के रेसर्स ने योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश की तारीफ भी की. इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम, क्रिकेटर शिखर धवन और युवराज सिंह भी मोटोजीपी रेस का लुत्फ लेने पहुंचे थें.
Bez makes history in India with a dominant victory! 🥇
Hats off! 👏#IndianGP 🇮🇳 pic.twitter.com/cpi10BeAZt
— MotoGP™🏁 (@MotoGP) September 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2023 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

