Esha Singh Wins Gold Medal: ईशा सिंह ने ISSF वर्ल्ड कप के महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
13 सितंबर(शनिवार) को चीन के निंगबो में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप 2025 में भारत की युवा निशानेबाज़ ईशा सिंह(Esha Singh) ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया हैं. 20 वर्षीय ईशा ने बेहद कड़े मुकाबले में महज़ 0.1 अंकों के अंतर से पहला स्थान हासिल किया है.
ISSF World Cup 2025: 13 सितंबर(शनिवार) को चीन के निंगबो में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप 2025 में भारत की युवा निशानेबाज़ ईशा सिंह(Esha Singh) ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया हैं. 20 वर्षीय ईशा ने बेहद कड़े मुकाबले में महज़ 0.1 अंकों के अंतर से पहला स्थान हासिल किया है. फाइनल में उन्होंने 242.6 अंकों का शानदार स्कोर किया और चीन की कियानशुन याओ को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 242.5 अंकों के साथ रजत पदक जीता. दक्षिण कोरिया की येजिन ओह ने 220.7 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया. भारत की एक अन्य निशानेबाज़ रिदम सांगवान भी इस स्पर्धा में शामिल थीं, लेकिन वे हंगरी की वेरोनिका मेजर से पीछे रहकर पांचवें स्थान पर रहीं.
ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण पदक
GOLD ‼️ 🔔 🚨 When the going gets tough, the tough get going as Esha Singh @singhesha10 nails the women’s 10m air pistol 🔫 🥇 at the Ningbo @issf_official World Cup to break India’s medal drought in style. 🔥💥🎊🎉👏🇮🇳#ISSFWorldCup #Shooting #TeamIndia #IndiaShooting #Pistol pic.twitter.com/3VHx4qT49Z
— NRAI (@OfficialNRAI) September 13, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2025 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

