खेल

ऐतिहासिक पल! Asian Aquatics Championships 2025 में भारत की धमक, गोताखोरी (Diving) में पहली बार जीता मेडल

एशियाई एक्वेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (Asian Aquatics Championships 2025) भारत के लिए ऐतिहासिक बन गई है.

ऐतिहासिक पल! Asian Aquatics Championships 2025 में भारत की धमक, गोताखोरी (Diving) में पहली बार जीता मेडल
Indiveer Sairam and Wilson Singh (Photo- @TheKhelIndia/X)

Historic Medal for India in Diving: एशियाई एक्वेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (Asian Aquatics Championships 2025) भारत के लिए ऐतिहासिक बन गई है. मणिपुर के इंदिवीर साईराम (Indiveer Sairam) और विल्सन सिंह निंगथौजम (Wilson Singh Ningthoujam) ने पुरुषों की सिंक्रोनाइज़्ड 10 मीटर प्लेटफॉर्म स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता. यह चैंपियनशिप में भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय डाइविंग पदक (International Diving Medals) और कुल मिलाकर चौथा पदक है. दोनों एथलीटों ने उत्कृष्ट समन्वय और साहस का प्रदर्शन करते हुए देश को गौरवान्वित किया.

इस उपलब्धि से भारतीय डाइविंग को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है. विशेषज्ञों का मानना ​​है कि इस जीत से युवाओं में डाइविंग के प्रति रुचि और बढ़ेगी.

ये भी पढें: Women’s Cricket World Cup 2025 Doodle! गूगल ने शानदार डूडल बनाकर महिला क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत का मनाया जश्न

एशियन एक्वाटिक्स चैंपियनशिप में भारत को पहली बार डाइविंग में मेडल

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2025 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).