खेल

IND Beat PAK In Asian Champions Trophy 2023: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया, हरमनप्रीत सिंह ने किए दो गोल

IND Beat PAK In Asian Champions Trophy 2023: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया, हरमनप्रीत सिंह ने किए दो गोल
टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान (Photo Credits: Twitter)

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से हुआ. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4-0 से हरा दिया हैं. इस हार के साथ ही एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की टीम का सफर खत्म हो चुका है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को यह मैच जीतना जरूरी था. टीम इंडिया ने तीन गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किए. अपने शुरुआती चार मैच जीतकर टीम इंडिया अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है. टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दूसरे क्वार्टर में भी एक गोल कर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया. हरमनप्रीत सिंह ने मैच के 23वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को मैच में काफी आगे कर दिया. वहीं, एक-एक गोल जुगराज सिंह और आकाशदीप सिंह ने किया हैं. इस मैच का पहला मैदानी गोल आकाशदीप सिंह ने किया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2023 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).