क्रिकेट

Women’s T20 World Cup INDW vs AUSW: मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहना काला चश्मा, वजह जान आपकी भी आखें हो जाएंगी नम

गुरुवार को साउथ अफ्रीका के केपटाउन में खेले गए महिला टी20 वर्ल्डकप 2023 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया को 5 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ कंगारूं टीम ने फाइनल में जगह बना ली है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 172 रन बनाए.

Women’s T20 World Cup INDW vs AUSW: मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहना काला चश्मा, वजह जान आपकी भी आखें हो जाएंगी नम
हरमनप्रीत कौर (Photo Credits: Twitter)

गुरुवार को साउथ अफ्रीका के केपटाउन में खेले गए महिला टी20 वर्ल्डकप 2023 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया को 5 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ कंगारूं टीम ने फाइनल में जगह बना ली है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 172 रन बनाए. भारतीय कप्तान की 52 रन का पारी की बदौलत टीम 167 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. इस हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर आपकी भी आंखे नम हो जाएंगी. मैच हारने के बाद प्रेजेंटेटर से जब हरमनप्रीत कौर बात करने के लिए आईं तो उन्होंने काला चश्मा पहना हुआ था. कौर ने कहा कि मैं नहीं चाहती कि मेरा देश मेरा रोना देखे, इसलिए मैं यह चश्मा पहन कर आई हूं, मैं वादा करती हूं, हम सुधार करेंगे और देश को फिर से इस तरह हारने नहीं  देंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2023 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).