क्रिकेट

T20 World Cup खत्म होने के बाद इंटरनेशन क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे वेस्ट इंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो

इंटरनेशन क्रिकेट काउंसिल (International Cricket Council) ने कहा है कि वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो (West Indies all-rounder Dwayne Bravo) टी20 वर्ल्ड कप (ICC Men's T20 World Cup) के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे.

T20 World Cup खत्म होने के बाद इंटरनेशन क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे वेस्ट इंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो
Photo-ANI-ICC

इंटरनेशन क्रिकेट काउंसिल (International Cricket Council) ने कहा है कि वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो (West Indies all-rounder Dwayne Bravo) टी20 वर्ल्ड कप (ICC Men's T20 World Cup) के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. आईसीसी ने कहा, ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo Retirement) इस T20 विश्व कप के के खत्म होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेंगे.

बता दें कि गुरुवार को टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के हाथों वेस्ट इंडीज को मिली हार के बाद ब्रावो ने संन्यास लेने की घोषणा की है. वह शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलेंगे. श्रीलंका की टी-20 वर्ल्ड कप में पांच मैचों में इस दूसरी जीत से वेस्टइंडीज की सेमीफाइनल में पहुंचने की रही सही उम्मीद भी खत्म हो गई है.

 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2021 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).