क्रिकेट

Virat Kohli-Shubhman Gill and Wankhede Fun: IND vs SL मैच के दौरान जब विराट कोहली ने वानखेड़े की भीड़ से शुभमन गिल को चीयर करने के लिए कहा, देखें वायरल वीडियो

शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार शुरुआत की है, 24 वर्षीय खिलाड़ी ने 92 (92) रन बनाए, जो इस विश्व कप में उनका सर्वोच्च स्कोर है. यह दूसरी बार है कि गिल ने इस संस्करण में अर्धशतक बनाए है. पहला अर्धशतक बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में बनाया था.

Virat Kohli-Shubhman Gill and Wankhede Fun: IND vs SL मैच के दौरान जब विराट कोहली ने वानखेड़े की भीड़ से शुभमन गिल को चीयर करने के लिए कहा, देखें वायरल वीडियो
Virat Kohli-Shubhman Gill and Wankhede Fun (Photo Credit: X)

Virat Kohli-Shubhman Gill and Wankhede Fun: शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार शुरुआत की है, 24 वर्षीय खिलाड़ी ने 92 (92) रन बनाए, जो इस विश्व कप में उनका सर्वोच्च स्कोर है. यह दूसरी बार है कि गिल ने इस संस्करण में अर्धशतक बनाए है. पहला अर्धशतक बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में बनाया था. इस बीच भारत बनाम श्रीलंका मैच के दौरान विराट कोहली ने वानखेड़े की भीड़ से शुभमन गिल को चीयर करने के लिए कहा. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जब कोहली ने दर्शोकों से ऐसे करने को कहा तब दर्शक शुभमन गिल के नारे लगाने लगे. यह भी पढ़ें: Kohli's Epic Reaction: स्टेडियम में दर्शक कर रहे थे कोहली को बोलिंग देने की मांग, विराट ने जवाब में देखिए क्या किया

बता दें की आईसीसी विश्व कप 2023 का 33वां मैच भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से हराया. इसी के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में भी जगह बना ली है. भारत ने 7 मैचों में लगातार 7 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है. इस मुक़ाबले में भारत टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 357/8 बनाए. जवाब में श्रीलंकाई टीम 55 रनों में सिमट गई. इस मैच में विराट कोहली ने 88 रन बनाए तो वहीे शुभमन गिल ने 92 और श्रेयस अय्यर ने 82 रन बनाए. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने फिर एक बार 5 विकेट झटके.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2023 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).