क्रिकेट

Kohli's Epic Reaction: स्टेडियम में दर्शक कर रहे थे कोहली को बोलिंग देने की मांग, विराट ने जवाब में देखिए क्या किया

आईसीसी विश्व कप 2023 33वां मैच भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 302 हराया। इसी के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में भी जगह बना ली है. भारत 7 मैचों में लगातार 7 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है.

Kohli's Epic Reaction: स्टेडियम में दर्शक कर रहे थे कोहली को बोलिंग देने की मांग, विराट ने जवाब में देखिए क्या किया
(Photo : X)

Kohli Ko Bowling Do: आईसीसी विश्व कप 2023 का 33वां मैच भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से हराया. इसी के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में भी जगह बना ली है. भारत 7 मैचों में लगातार 7 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है. इस मुक़ाबले में भारत टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 357/8 बनाए. जवाब में श्रीलंकाई टीम 55 रनों में सिमट गई. इस मैच में विराट कोहली ने 88 रन बनाए तो वहीे शुभमन गिल ने 92 और श्रेयस अय्यर ने 82 रन बनाए. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने फिर एक बार 5 विकेट झटके.

इस बीच भारतीय टीम जब फील्डिंग कर रही थी उस वक़्त स्टेडियम दर्शक में 'कोहली को बोलिंग दो' के नारे लगाते हुए मांग कर रहे थे. हालाँकि तभी विराट कोहली ने यह सुनते हुए वॉर्मअप करने लगे. और फैंस को शानदार रिएक्शन दिया. बता दें की आपात स्थिति के लिए कोहली नियमित रूप से नेट्स पर गेंदबाजी कर रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद उन्होंने उनका ओवर पूरा करने के लिए तीन गेंदें फेंकी थी. नीचे आप वीडियो देख सकतें हैं.

देखें वीडियो: 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2023 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).