क्रिकेट

USA vs BAN 2nd T20 2024: यूएसए ने दूसरे टी20 में बांग्लादेश को 6 रन से हराया, अली खान ने चटकाए तीन विकेट

बांग्लादेश एक बड़े उलटफेर का शिकार हो गया जब उसे अमेरिका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा. ह्यूस्टन के प्रेयरी व्यू क्रिकेट कॉम्प्लेक्स में बांग्लादेशी टीम 145 रनों का पीछा नहीं कर पाई

USA vs BAN 2nd T20 2024: यूएसए ने दूसरे टी20 में बांग्लादेश को 6 रन से हराया, अली खान ने चटकाए तीन विकेट
USA Cricket Team (Photo Credit: USA Cricket)

USA vs BAN 2nd T20 2024: बांग्लादेश एक बड़े उलटफेर का शिकार हो गया जब उसे अमेरिका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा. ह्यूस्टन के प्रेयरी व्यू क्रिकेट कॉम्प्लेक्स में बांग्लादेशी टीम 145 रनों का पीछा नहीं कर पाई. बता दें की मेजबान टीम ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन गेंदबाजों ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और कम लक्ष्य का बचाव किया. अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकशान पर 144 रन बनाए. जवाब में बंगलादेश की टीम 138 रनों पर आल आउट हो गई. यूएसए के तेज गेंदबाज अली खान ने गेंद से तीन विकेट लिए और बांग्लादेशी बल्लेबाजी लाइनअप की रीढ़ तोड़ दी.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2024 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).