क्रिकेट

USA Beat PAK In Super Over: वर्ल्ड कप में हुआ बड़ा उटलफेर, अमेरिका ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को 5 रनों से हराया; सौरभ नेत्रावलकर ने की घातक गेंदबाजी

इससे पहले अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 159 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 44 रनों की कप्तानी पारी खेली.

USA Beat PAK In Super Over: वर्ल्ड कप में हुआ बड़ा उटलफेर, अमेरिका ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को 5 रनों से हराया; सौरभ नेत्रावलकर ने की घातक गेंदबाजी
अमेरिका क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

USA Beat PAK, 11th Match: अमेरिका और पाकिस्तान के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 11वां मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला गया. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला टाई हो गया था. जिसके बाद सुपर ओवर में अमेरिका ने पाकिस्तान को 5 रनों से हरा दिया हैं. इस जीत के साथ अमेरिका ने इस टूर्नामेंट में बड़ा उटलफेर किया हैं. सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका ने एक विकेट खोकर 18 रन बनाए. जिसके जवाब में पाकिस्तान एक विकेट खोकर महज 13 रन ही बना सकीं. इससे पहले अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 159 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 44 रनों की कप्तानी पारी खेली. अमेरिका की ओर से नोस्टुश केन्जिगे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 159 रन बना कर मैच टाई करवा दिया. अमेरिका की तरफ से मोनांक पटेल ने सबसे ज्यादा 50 रनों की धमाकेदार पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ़ और नसीम शाह ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2024 01:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).