India's 2007 T20 World Cup Win: AI ने फिर से रच दिए भारत की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीत के आफ्टर-पार्टी सीन! दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर किया 18वें एनुअल सेलेब्रेशन का एपिक वीडियो
आज से ठीक 18 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था. जोहांसबर्ग में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक अंदाज़ में हराया था. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि उस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया की पार्टी के नज़ारे कैसे रहे होंगे?
India's 2007 T20 World Cup Win: आज से ठीक 18 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था. जोहांसबर्ग में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक अंदाज़ में हराया था. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि उस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया की पार्टी के नज़ारे कैसे रहे होंगे? अब सोचने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में एक शानदार एआई जनरेटेड वीडियो शेयर किया है, जिसमें 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद के जश्न को नए अंदाज़ में दिखाया गया है. वीडियो में कई मज़ेदार पल नज़र आते हैं, जैसे युवराज सिंह और स्टुअर्ट ब्रॉड के बीच आर्म रेसलिंग, टीम इंडिया के खिलाड़ी धोनी के लंबे बाल काटते हुए, ‘इंस्पेक्टर’ जोगिंदर शर्मा का जश्न और हरभजन सिंह के साथ श्रीसंत का पोज़ देना. यह वीडियो उस यादगार जीत की 18वीं वर्षगांठ पर शेयर किया गया, जिसने भारत को पहला टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाया था.
AI ने फिर से याद दिलाई भारत की पहले ICC टी20 वर्ल्ड कप की जीत का जश्न!
REVEALED: The 2007 T20 World Cup after-party scenes 😂🏆 pic.twitter.com/5lD3i3xcsA
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) September 24, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2025 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

