UPW-W vs MI-W, 14th Match Live Score Update: यूपी वॉरियर्स की टीम का सातवां विकेट गिरा, सोफी एक्लेस्टोन 0 रन बनाकर आउट
महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का 14वां मुकाबला आज यूपी वॉरियर्स और गतविजेता मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. अब तक इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को 3 मताच में जीत हासिल हुई है तो वहीं 2 में हार का सामना करना पड़ा है.
महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का 14वां मुकाबला आज यूपी वॉरियर्स और गतविजेता मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. अब तक इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को 3 मताच में जीत हासिल हुई है तो वहीं 2 में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं दूसरी तरफ यूपी वॉरियर्स की टीम ने अब तक इस सीजन एलिसा हीली की कप्तानी में 5 मैच खेले हैं. इस दौरान जिसमें यूपी वॉरियर्स ने सिर्फ 2 मुकाबलों में ही जीत दर्ज की हैं. ऐसे में यूपी वॉरियर्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है. इस बीच मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 160 रन बनाई. मुंबई इंडियंस की तरफ से नेट साइवर-ब्रंट ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली. यूपी वॉरियर्स की ओर से चमारी अथापथु ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम की. यूपी वॉरियर्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 161 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स की की टीम को सातवां बड़ा झटका लगा हैं. सोफी एक्लेस्टोन 0 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं. यूपी वॉरियर्स की टीम का स्कोर 69/7.
BACK-TO-BACK WICKETS! 💥
S Sajana has pulled off a blinder in the field to get rid of Sophie Ecclestone! #UPWvMI | #WPL2024 pic.twitter.com/bwQJpTpvFy
— Women’s CricZone (@WomensCricZone) March 7, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2024 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

