क्रिकेट

UAE vs USA ODI ICC CWC League 2 2024 Scorecard: संयुक्त अरब अमीरात की टीम 106 रनों पर सिमटी, जसदीप सिंह ने झटके 4 विकेट

UAE vs USA ODI ICC CWC League 2 2024 Scorecard: संयुक्त अरब अमीरात की टीम 106 रनों पर सिमटी, जसदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
UAE vs USA (Photo: @EmiratesCricket/@usacricket)

United Arab Emirates National Cricket Team vs United States National Cricket Team ICC Cricket World Cup League Two 2023-27 Scorecard: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 2023-27 का 27वां मैच आज यानी 18 सितम्बर को संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच विंडहोक के वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस बीच संयुक्त राज्य अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए संयुक्त अरब अमीरात की टीम 31.2 में 106 रनों पर सिमट गई. संयुक्त अरब अमीरात टीम की ओर से राहुल चोपड़ा ने सबसे ज्यादा 64 गेंदों में 32 रन बनाए. इसके अलावा आर्यांश शर्मा ने 31 रन, कप्तान मुहम्मद वसीम 2 रन और आलीशान शरफू 0 रन पर आउट हो गए. वहीं अमेरिका की ओर से जसदीप सिंह ने 5 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए. इसके अलावा सौरभ नेत्रवलकर ने दो विकेट, नोस्तुश केंजीगे ने दो विकेट और मिलिंद कुमार ने दो विकेट चटकाए.

संयुक्त अरब अमीरात ने 106 रनों पर सिमटी, जसदीप सिंह ने झटके 4 विकेट 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2024 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).