क्रिकेट

THA-W Beat MAL-W Women’s Asia Cup T20 2024 Live Inning Updates: थाईलैंड की महिलाओं ने मलेसिया को 22 रनों से हराया, टूर्नामेंट में जीत के साथ किया आगाज

इससे पहले थाईलैंड की कप्तान थिपाचा पुथावोंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी थाईलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 133 रन बनाई. थाईलैंड की तरफ से नन्नापत कोंचरोएनकै ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए.

THA-W Beat MAL-W Women’s Asia Cup T20 2024 Live Inning Updates: थाईलैंड की महिलाओं ने मलेसिया को 22 रनों से हराया, टूर्नामेंट में जीत के साथ किया आगाज
मलेशिया महिला बनाम थाईलैंड महिला (Photo Credits: Twitter)

THA-W Beat MAL-W, Asia Cup 2024 3rd Match: शुक्रवार से महिला एशिया कप 2024 का आगाज हो गया हैं. एशिया कप का तीसरा मुकाबला थाईलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और मलेसिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में थाईलैंड ने मलेसिया को 22 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही महिला एशिया कप में थाईलैंड ने जीत के साथ आगाज किया हैं. इससे पहले थाईलैंड की कप्तान थिपाचा पुथावोंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी थाईलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 133 रन बनाई. थाईलैंड की तरफ से नन्नापत कोंचरोएनकै ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. मलेसिया की ओर से माहिरा इज़्ज़ती इस्माइल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलेसिया की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 111 रन ही बना सकीं. मलेसिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज वान जूलिया ने सबसे ज्यादा 52 रनों की शानदार पारी खेली. थाईलैंड की ओर से ओनिचा कामचोम्फु ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाई.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2024 05:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).