क्रिकेट

Steven Taylor One-Handed Catch: स्टीवन टेलर ने पाकिस्तान के खिलाफ पकड़ा हवा में उड़कर सुपरमैन कैच, वीडियो हुआ वायरल-WATCH VIDEO

अमेरिका और पाकिस्तान के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 11वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. इस मुकाबले में दोनों टीमें शाम 9 बजे से ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में खेलने के लिए उतरी हैं. इस मेगा इवेंट में पाकिस्तान की टीम अपना पहला मैच खेल रही हैं जबकि अमेरिका का यह दूसरा मैच हैं. इस बीच अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं.

Steven Taylor One-Handed Catch: स्टीवन टेलर ने पाकिस्तान के खिलाफ पकड़ा हवा में उड़कर सुपरमैन कैच, वीडियो हुआ वायरल-WATCH VIDEO
अमेरिका क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

USA vs PAK, 11th Match: अमेरिका और पाकिस्तान के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 11वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. इस मुकाबले में दोनों टीमें शाम 9 बजे से ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में खेलने के लिए उतरी हैं. इस मेगा इवेंट में पाकिस्तान की टीम अपना पहला मैच खेल रही हैं जबकि अमेरिका का यह दूसरा मैच हैं. इस बीच अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं. इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. इस दौरान यूएसए ने पाकिस्तान के पहला विकेट मोहम्मद रिजवान के रूप में गिराया. मोहम्मद रिजवान का कैच पीछे खड़े स्टीवन टेलर (Steven Taylor) ने हवा में उड़कर लपका. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही मोहम्मद रिजवान ने शॉट खेलना चाहा तो वह उनके बल्ले से लगकर पीछे खड़े स्टीवन टेलर के हाथों में चला. स्टीवन टेलर ने यह कैच एक हाथ से हवा में उड़कर पकड़ लिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2024 10:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).