Lahiru Kumara Ruled Out From CWC 2023: श्रीलंका के इन-फॉर्म पेसर लाहिरू कुमारा जांघ की चोट के कारण बाहर; दुष्मंता चामीरा की टीम में वापसी
टूर्नामेंट के लिए तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा बहार हो गए है. कुमारा गुरुवार को बेंगलुरु में इंग्लैंड पर श्रीलंका की जीत के स्टार थे. वह अपने तीन विकेटों के लिए प्लेयर ऑफ द मैच रहे, जिसमें जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन और बेन स्टोक्स के नाम शामिल थे.
Lahiru Kumara Ruled Out From CWC 2023: श्रीलंकाई टीम मौजूदा आईसीसी विश्व कप 2023 में थोड़ा परेशान दिख रही थी, लेकिन फिर से उनको एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि उन्होंने बाकी टूर्नामेंट के लिए तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा बहार हो गए है. कुमारा गुरुवार को बेंगलुरु में इंग्लैंड पर श्रीलंका की जीत के स्टार थे. वह अपने तीन विकेटों के लिए प्लेयर ऑफ द मैच रहे, जिसमें जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन और बेन स्टोक्स के नाम शामिल थे. उन्होंने सीडब्ल्यूसी 2023 में श्रीलंका के लिए 4 मैचों में पांच विकेट लिए थें. सोमवार को एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के अहम मुकाबले से पहले पुणे में ट्रेनिंग के दौरान लाहिरू कुमारा की बायीं जांघ में चोट लग गई. उनके स्थान पर श्रीलंका को चोट के प्रतिस्थापन के रूप में दुष्मंथा चमीरा को टीम में शामिल करने के लिए इवेंट टेक्निकल कमेटी से मंजूरी मिल गई है. अनुभवी दाएं हाथ का खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ उस महत्वपूर्ण मैच के लिए कुमारा की जगह लेने की दौड़ में आ सकता है.
ट्वीट देखें:
🚨 Chameera approved as replacement for Kumara in Sri Lanka squad 🚨
The Event Technical Committee of the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 has approved Dushmantha Chameera as a replacement for Lahiru Kumara in the Sri Lanka squad.
Chameera, who has played 44 ODIs, was named as… pic.twitter.com/XFwzKDCwX8
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) October 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2023 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

