क्रिकेट

South Africa Women vs England Women 2nd ODI Match Live Playing XI Update: दूसरे वनडे में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 8 दिसंबर को खेल जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. पहले वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इंग्लैंड को छह विकेट से हरा दिया. 

South Africa Women vs England Women 2nd ODI Match Live Playing XI Update: दूसरे वनडे में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम इंग्लैंड महिला (Photo: @englandcricket/@ProteasWomenCSA)

South Africa Women National Cricket Team vs England Women National Cricket Team, 2nd ODI Match 2024 Live Playing XI Update: दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 8 दिसंबर को खेल जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डरबन (Durban) के किंग्समीड स्टेडियम (Kingsmead Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इंग्लैंड को छह विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. यह तीन मैचों की वनडे सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2022-25 (ICC Championship 2022-25) का हिस्सा है. इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका लौरा वोलवार्ट (Laura Wolvaardt) की कमान के हाथों में हैं. जबकि, इंग्लैंड की अगुवाई हीथर नाइट (Heather Knight) कर रहीं हैं. इस बीच दूसरे वनडे में इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसन, सुने लुस, मारिज़ैन कप्प, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका, अयांदा ह्लुबी.

इंग्लैंड: टैमी ब्यूमोंट, माइया बाउचियर, हीथर नाइट (कप्तान), नेट साइवर-ब्रंट, डेनिएल व्याट-हॉज, एमी जोन्स (विकेटकीपर), एलिस कैप्सी, चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, केट क्रॉस, लॉरेन फाइलर.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2024 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).