Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 1st ODI Match Scorecard Update: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 11 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के बीसीए स्टेडियम (BCA Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman GIll) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर रन बनाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 301 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का आगाज भी शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 39 रन बोर्ड पर जड़ दिए. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं.
भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)
Captain Shubman Gill leading from the front!
1⃣5⃣0⃣ up for #TeamIndia in the chase 👌👌
Updates ▶️ https://t.co/OcIPHEpvjr#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/mBAzRPVIdS
— BCCI (@BCCI) January 11, 2026
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)













QuickLY