SL-W Beat IND-W, Asia Cup 2024 Final Live Score Update: फाइनल मुकाबले श्रीलंका ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हराया, पहली बार महिला एशिया कप के खिताब पर किया कब्जा
इससे पहले टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 165 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 60 रनों की धमाकेदार पारी खेली.
SL-W Beat IND-W, Asia Cup 2024 Final: श्रीलंका में चल रहे महिला एशिया कप 2024 का आज फाइनल मुकाबला खेला गया. भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के बीच यह फाइनल मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला यह मुकाबला दांबुला में आयोजित हुआ. फाइनल मुकाबले में श्रीलंका टीम इंडिया को आठ विकेट से हराकर पहली बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया हैं. इससे पहले टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 165 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 60 रनों की धमाकेदार पारी खेली. श्रीलंका की ओर से कविशा दिलहारी ने सबसे ज्यादा दो विकेट ली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम महज 18.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. श्रीलंका की तरफ से स्टार बल्लेबाज हर्षिता समरविक्रमा ने सबसे ज्यादा नाबाद रनों की बेहतरीन पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा एक विकेट अपने नाम की.
Sri Lanka beat India by eight wickets to win Women's Asia Cup T20 2024! #INDvSL | #WomensAsiaCup2024 | #INDWvSLW https://t.co/ZCs0xPhN8L
— LatestLY (@latestly) July 28, 2024
𝗖𝗛𝗔𝗠𝗣𝗜𝗢𝗡𝗦 🇱🇰🏆#WomensAsiaCup2024 #ACC #HerStory #SLWvINDW #GrandFinale pic.twitter.com/4knbEkIz5H
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) July 28, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2024 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

