क्रिकेट

Shraddha Kapoor To Mohammed Siraj: "इस फ्री टाइम के साथ क्या करें", मोहम्मद सिराज से नाराज हुई श्रद्धा कपूर, इंस्टाग्राम स्टोरी पर पूछा ये सवाल, देखें पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने एशिया कप फाइनल में मोहम्मद सिराज के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की है. जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. बता दें की मोहम्मद सिराज एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट लिए.

Shraddha Kapoor To Mohammed Siraj:
Shraddha Kapoor To Mohammed Siraj (Photo Credit: X/Instagram)

Shraddha Kapoor To Mohammed Siraj: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने एशिया कप फाइनल में मोहम्मद सिराज के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की है. जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. बता दें की मोहम्मद सिराज एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट लिए. और श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया. इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका की टीम 50 रनों पर ढेर हो गई. जवाब में भारत ने 51 रनों के लक्ष्य को बिना कोई विकेट खोये हासिल कर लिया. वहीं भारत ने एशिया कप का फाइनल जीतकर 8वीं बार ख़िताब अपने नाम किया. यह भी पढ़ें: Video- Team India Arrived At Mumbai's Kalina Airport: एशिया कप 2023 का फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पहुंची, देखें वीडियो

हालाँकि, यह मैच केवल दो घंटे में ही समाप्त हो गया. जिससे प्रशंसकों को मनोरंजन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए मजबूर होना पड़ा. इस दौरान बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर ने भी मैच के समापन के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ऐसी ही भावनाएं व्यक्त कीं. श्रद्धा ने कार में साधारण सफेद पोशाक में अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा,"अब सिराज से ही पूछो इस फ्री टाइम के साथ क्या करें..." निचे आप पोस्ट देख सकतें हैं.

देखें पोस्ट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2023 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).