क्रिकेट

Sarfaraz Khan Transformation Story: सरफराज खान ने 2 महीनों में घटाए 17 किलो वजन! टीम इंडिया में वापसी के लक्ष्य के साथ शेयर की चौंकाने वाली बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर

टीम इंडिया के क्रिकेटर सरफराज खान को इंग्लैंड के दौरे पर जारी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है. सरफराज ने घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया में प्लेइंग इलेवन में ज्यादा मौके नहीं मिले और अब इंग्लैंड दौरे से भी बाहर कर दिया गया है.

Sarfaraz Khan Transformation Story: सरफराज खान ने 2 महीनों में घटाए 17 किलो वजन! टीम इंडिया में वापसी के लक्ष्य के साथ शेयर की चौंकाने वाली बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर

Sarfaraz Khan Transformation Story: टीम इंडिया के क्रिकेटर सरफराज खान को इंग्लैंड के दौरे पर जारी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है. सरफराज ने घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया में प्लेइंग इलेवन में ज्यादा मौके नहीं मिले और अब इंग्लैंड दौरे से भी बाहर कर दिया गया है. इस बार चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने के लिए सरफराज ने अपनी फिटनेस पर जोर दिया है. उन्होंने हाल ही में जिम से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें वह बेहद फिट और दुबले नज़र आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरफराज ने पिछले दो महीनों में 17 किलो वजन कम किया है.

सरफराज खान की Instagram स्टोरी:

 (Photo Credits: sarfarazkhan97/Instagram)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).