क्रिकेट

Sanath Jayasuriya Appointed SL Head Coach: सनथ जयसूर्या बने श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्थायी मुख्य कोच, 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार, 7 अक्टूबर को यह घोषणा की कि पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या को पुरुष क्रिकेट टीम का स्थायी मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. जयसूर्या जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से टीम के अंतरिम कोच के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे.

Sanath Jayasuriya Appointed SL Head Coach: सनथ जयसूर्या बने श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्थायी मुख्य कोच, 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी
Sanath Jayasuriya (Photo: X)

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार, 7 अक्टूबर को यह घोषणा की कि पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या को पुरुष क्रिकेट टीम का स्थायी मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. जयसूर्या जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से टीम के अंतरिम कोच के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे. हालांकि अब 31 मार्च 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे. श्रीलंका क्रिकेट ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर बयान जारी करते हुए बताया कि टीम की हालिया शानदार प्रदर्शन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. जयसूर्या की कोचिंग में श्रीलंकाई टीम ने भारत, इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया है. जयसूर्या के नेतृत्व में श्रीलंका ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार जीत दर्ज की और इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में ऐतिहासिक टेस्ट जीत हासिल की. जबकि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने घरेलू मैदान पर 2-0 की धमाकेदार सीरीज जीत दर्ज की.

जयसूर्या का पहला असाइनमेंट वेस्ट इंडीज के खिलाफ 13 अक्टूबर से शुरू होने वाली टी20 और वनडे सीरीज होगी. देखना दिलचस्प होगा कि बतौर स्थायी मुख्य कोच, जयसूर्या किस तरह श्रीलंकाई टीम को और ऊँचाइयों तक ले जाते हैं.

सनथ जयसूर्या बने श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्थायी मुख्य कोच, 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2024 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).