क्रिकेट

SA Beat AFG, World Cup 2023 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, रासी वैन डेर डुसेन ने खेली मैच जीताऊ पारी

इससे पहले अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 244 रन बनाकर सिमट गई. अफगानिस्तान की तरफ से अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने सबसे ज्याद 97 रन बनाए.

SA Beat AFG, World Cup 2023 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, रासी वैन डेर डुसेन ने खेली मैच जीताऊ पारी
रासी वान डेर डुसेन (Photo Credits: Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 42वां मैच साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच अहमदाबाद में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया हैं. इससे पहले अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 244 रन बनाकर सिमट गई. अफगानिस्तान की तरफ से अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने सबसे ज्याद 97 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की ओर से जेराल्ड कोएत्ज़ी ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने ये मुकाबला महज 47.3 ओवर में पांच विकेट से हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका की तरफ से रासी वैन डेर डुसेन ने सबसे ज्यादा नाबाद 76 रन की शानदार पारी खेली. अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद नबी और राशिद खान ने दो-दो विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2023 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).