क्रिकेट

RCB vs KKR, IPL 2024 10th Match Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 10वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में आरसीबी ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम को एक मैच जीता है और एक में हार का सामना करना पड़ा है.

RCB vs KKR, IPL 2024 10th Match Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credits: Twitter)

IPL 2024, RCB vs KKR 10th Match: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 10वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में आरसीबी ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम को एक मैच जीता है और एक में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं केकेआर ने एक मैच खेला है और उसे जीता है. इस स्टेडियम में अब तक 89 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं. इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 37 और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 48 मुकाबले जीते हैं. इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन और दूसरी पारी का 147 रन है. इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस हाईवोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहे हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अल्ज़ारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल.

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, मिशेल स्टार्क, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2024 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).