क्रिकेट

SL W vs AUS W ICC Womens World Cup 2025 Match Abandoned: कोलंबो में बारिश की मार! श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला वर्ल्ड कप मैच रद्द, दोनों टीमों के बीच बंटे पॉइंट्स

बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया हैं. निर्धारित समय पर भी मौसम की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और अंततः अंपायरों ने मैच रोकने का फैसला किया. इस कारण दोनों टीमों के बीच अंक साझा किए जाएंगे. कोलंबो में लगातार तेज बारिश हो रही थी और खिलाड़ी मैदान पर उतर पाने में असमर्थ रहे

SL W vs AUS W ICC Womens World Cup 2025 Match Abandoned: कोलंबो में बारिश की मार! श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला वर्ल्ड कप मैच रद्द, दोनों टीमों के बीच बंटे पॉइंट्स
ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team Match Scorecard: श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप( ICC Womens World Cup) 2025 का पांचवां मुकाबला 4 अक्टूबर को कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जाना था. जो बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया हैं. निर्धारित समय पर भी मौसम की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और अंततः अंपायरों ने मैच रोकने का फैसला किया. इस कारण दोनों टीमों के बीच अंक साझा किए जाएंगे. कोलंबो में लगातार तेज बारिश हो रही थी और खिलाड़ी मैदान पर उतर पाने में असमर्थ रहे. मैच के दौरान एलीसा हीली जैसे खिलाड़ी डगआउट में कंबल में लिपटे हुए इंतजार करते रहे, लेकिन बारिश की के कारण खेल शुरू नहीं हो सका हैं. यह उम्मीद है कि कल भारत और पाकिस्तान के बीच इसी स्टेडियम में होने वाले मैच में मौसम खेलने के अनुकूल रहेगा.

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला वर्ल्ड कप मैच रद्द

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2025 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).