क्रिकेट

PBKS vs DC, IPL 2023 Match 64 Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगा दूसरा झटका, सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ हुए आउट

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 64वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स को यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है.

PBKS vs DC, IPL 2023 Match 64 Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगा दूसरा झटका, सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ हुए आउट
पंजाब किंग्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 64वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स को यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है. हालांकि यह मैच दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए महज एक औपचारिकता मात्र है. अगर पंजाब किंग्स को अंतिम चार में अपनी जगह बनानी हैं तो उसे अपने शेष मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे जो शायद उसके लिए संभव नजर नहीं आ रहा है. पंजाब किंग्स की टीम 12 अंक के साथ अंक तालिका में आठवें नंबर पर है. जबकि 8 अंक के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम दसवें स्थान पर है. इस मुकाबले में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 54 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम का स्कोर 148/2.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2023 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).