क्रिकेट

NZ Beat SA, 2nd Test Live Score Update: दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, 2-0 से सीरीज पर किया कब्जा

इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान नील ब्रांड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहली पारी में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम महज 242 रन पर सिमट गई थीं. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 211 रन ही बना सकी थी. इस तरह पहली पारी के आधार पर साउथ अफ्रीका ने 31 रन की बढ़त बनाई.

NZ Beat SA, 2nd Test Live Score Update: दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, 2-0 से सीरीज पर किया कब्जा
Kane Williamson (Photo Credit: X)

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला गया. दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर कर सीरीज पर 2-0 से कब्ज़ा कर लिया. 267 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 94.2 ओवर में महज तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की तरफ से केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 133 रन बनाए. इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान नील ब्रांड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहली पारी में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम महज 242 रन पर सिमट गई थीं. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 211 रन ही बना सकी थी. इस तरह पहली पारी के आधार पर साउथ अफ्रीका ने 31 रन की बढ़त बनाई. दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल में साउथ अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में 235 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह न्यूजीलैंड को दूसरा टेस्ट जीतने के लिए 267 रन का लक्ष्य मिला.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2024 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).