Mohammad Babar One Handed Sixes: बल्लेबाज ने एक हाथ से बल्ला पकड़कर जड़ें दो गगनचुम्मी छक्के; दर्शकों के भी उड़े होश; वीडियो वायरल- WATCH VIDEO
क्रिकेट में अब बल्लेबाज लगातार कोई ना कोई एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं. बल्लेबाज़ नए-नए शॉट्स खोज रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं. इस वीडियो में बल्लेबाज एक हाथ से छक्के मार रहा हैं. दरअसल, यह शॉट चेक रिपब्लिक और स्पेन के बीच खेले गए टी10 मैच के दौरान देखने को मिले. फैंस ने इससे पहले शायद ही ऐसे शॉट देखें हों.
क्रिकेट में अब बल्लेबाज लगातार कोई ना कोई एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं. बल्लेबाज़ नए-नए शॉट्स खोज रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं. इस वीडियो में बल्लेबाज एक हाथ से छक्के मार रहा हैं. दरअसल, यह शॉट चेक रिपब्लिक और स्पेन के बीच खेले गए टी10 मैच के दौरान देखने को मिले. फैंस ने इससे पहले शायद ही ऐसे शॉट देखें हों. स्पेन के बल्लेबाज मोहम्मद बाबर ने ये शॉट चेक रिपब्लिक के बॉलर एस हुसैन पर खेले. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गेंदबाजी कर रहे एस हुसैन ओवर की तीसरी गेंद मोहम्मद बाबर को फेंकते हैं, जिस पर वो एक हाथ से शॉट खेलने का प्रयास करते हैं, लेकिन गेंद को हिट करते ही बल्लेबाज के हाथ से बल्ला छूट जाता है और वो भी हवा में चाला जाता है और वो बगैर बल्ले के ही रन लेने के लिए दौड़ पड़ते हैं और दो रन पूरे कर फिर से स्ट्राइक पर आ जाते हैं. फिर अंपायर उन्हें बल्ला थमाते हैं. अब मोहम्मद बाबर एक बार फिर स्टांस लेकर बॉलर को फेस करने के लिए खड़े हो जाते हैं. इस बार भी वो एक हाथ से शॉट खेलते हैं और गेंद सीधे छक्के के लिए चली जाती है. मोहम्मद बाबर का ये शॉट देख कॉमेंट्री कर रहे कमेंटेटर और दर्शन भी हैरान हो गए हैं. मोहम्मद बाबर अगली गेंद पर एक बार फिर एक हाथ से छक्का मार देते हैं. इस तरह मोहम्मद बाबर लगातार दो गेंदों में एक हाथ से दो छक्के जड़ देते हैं.
Spain v Czech Republic, earlier today. Superb. pic.twitter.com/P8JGwIJYX6
— Nick Friend (@NickFriend1) February 18, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2024 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

