LSG vs KKR, IPL 2024 54th Match Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 54वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के होमग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये इस सीजन का दूसरा मुकाबला है.
LSG vs KKR, IPL 2024 54th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 54वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के होमग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये इस सीजन का दूसरा मुकाबला है. पिछले मुकाबले में जब दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थीं, तब बाजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने मारी थी. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अबतक कुल दस मुकाबले खेल चुकी हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैच जीत कर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी अबतक 10 मैच खेले हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 मैच में जीत मिली हैं. इसके साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम तीसरे पायदान पर है. इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, यश ठाकुर.
LSG won the toss and elected to bowl first against KKR. Here are the playing XIs of both teams.
📸: IPL/BCCI#LSGvKKR #LSG #KKR #IPL2024 #IPL #CricketWinner pic.twitter.com/oiEB0Yd2y1
— Cricket Winner (@cricketwinner_) May 5, 2024
कोलकाता नाइटराइडर्स: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2024 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

