क्रिकेट

LSG Beat CSK, IPL 2024 34th Match Live Score Update: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने खेली आतिशी पारी

इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 176 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से स्टार आलराउंडर रवींद्र जड़ेजा ने सबसे ज्यादा नाबाद 56 रनों की शानदार पारी खेली.

LSG Beat CSK, IPL 2024 34th Match Live Score Update: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने खेली आतिशी पारी
केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक (Photo Credits: Twitter)

LSG Beat CSK, IPL 2024 34th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 34वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के होमग्राउंड के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया हैं. इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 176 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से स्टार आलराउंडर रवींद्र जड़ेजा ने सबसे ज्यादा नाबाद 56 रनों की शानदार पारी खेली. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से क्रुणाल पांड्या ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने महज 19 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मुस्तफिजुर रहमान और मथीशा पथिराना ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2024 11:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).