क्रिकेट

IPL 2023 RR vs SRH, Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी किया शानदार प्रदर्शन

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 203 रन बनाई. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से कप्तान संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 55 रनों की पारी खेली.

IPL 2023 RR vs SRH, Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी किया शानदार प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आगाज हो गया हैं. रविवार को आईपीएल 2023 में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. दिन का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रनों से हरा दिया हैं. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 203 रन बनाई. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से कप्तान संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 55 रनों की पारी खेली. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से टी नटराजन और फजलहक फारूकी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 131 रन ही बना पाई. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा नाबाद 32 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की ओर से युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2023 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).