India vs New Zealand 1st Test 2024 Day 2 Scorecard: 46 रन पर सिमटी टीम इंडिया की पहली पारी, मैट हेनरी ने खोला पंजा
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल आज यानी 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल बारिश के कारण बिना टॉस हुए रद्द हो गया था. हालांकि दूसरे दिन बिना किसी रुकावट के खेल शुरू हुआ.
Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 1st Test 2024 Day 2 Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल आज यानी 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल बारिश के कारण बिना टॉस हुए रद्द हो गया था. हालांकि दूसरे दिन बिना किसी रुकावट के खेल शुरू हुआ. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस बीच पहली पारी में भारतीय टीम 31.2 ओवर में 46 रन पर सिमट गई. भारत की ओर से सिर्फ दो बल्लेबाजों ने डबल डिजिट का स्कोर बनाया. ऋषभ पंत ने 15 रन और यशस्वी जयसवाल ने 13 रन बनाए. इसके अलावा पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो गए. दूसरी ओर, कीवी टीम की ओर से मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा 13. 2 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट चटकाए. इसके अलावा विलियम ओ'रूर्के को 4 विकेट और टीम साउदी को 1 विकेट मिले.
46 रन पर सिमटी टीम इंडिया की पहली पारी, मैट हेनरी ने खोला पंजा
1ST Test. WICKET! 31.2: Kuldeep Yadav 2(17) ct Michael Bracewell (Sub) b Matt Henry, India 46 all out https://t.co/8qhNBrs1td #INDvNZ @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) October 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

