Team India ICC Test Ranking: टीम इंडिया के आईसीसी ने फिर किया 'घटिया मजाक', चंद घंटे में गंवाया टेस्ट में नंबर-1 का ताज
भारतीय टीम आईसीसी की वनडे और टी20 रैंकिंग में नंबर-1 पर है. ऐसे में दोपहर को जब रैंकिंग अपडेट हुई तो भारतीय फैन्स काफी खुश थे क्योंकि भारत पहली बार तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बना था.
Team India ICC Test Ranking: आईसीसी की टेस्ट रैकिंग में टीम इंडिया एक बार फिर से नंबर-2 पर आ गई है. बुधवार (15 फरवरी) को दोपहर 1.30 बजे टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर थी, लेकिन शाम के वह फिर से नंबर-2 पर आ गई.
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पिछले हफ्ते ही पहले टेस्ट मैच में हराया था और इसके चलते एक बार के लिए ये बदलाव सही भी लगा, लेकिन रेटिंग पॉइंट्स में भारी बदलाव के कारण संदेह था. दोपहर में हुए बदलाव के बाद टीम इंडिया 115 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई थी. देर शाम ये संदेह सही भी साबित हुआ, जब ICC ने फिर से रैंकिंग में बदलाव किया और सही रैंकिंग अपडेट की. अब ऑस्ट्रेलिया 126 अंकों के साथ टेस्ट रैंकिंग में विश्व नंबर 1 बन गया.. वहीं भारत 115 प्वांइट्स के साथ दूसरे नंबर पर आ गया है.
India loses top spot as ICC reverses Test rankings within hrs; Australia reclaims top position.
Aus currently have 3668 points in 29 matches & have a rating of 126, while India, have dropped down to the 2nd spot with 115 rating. India have 3690 points in 32 matches.#ICCRanking https://t.co/ywPsZRdFGq
— IANS (@ians_india) February 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2023 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

