India Champions Win WCL 2024: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड के फाइनल में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को 5 विकेट से हराया, अम्बाती रायुडू ने खेली अर्धशतकीय पारी
इंडिया चैंपियंस ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड के फाइनल में पाकिस्तान चैंपियंस को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. एजबेस्टन में खेले गए फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान चैंपियंस ने 156/6 का स्कोर बनाया.
India Champions Beat Pakistan Champions In WCL 2024: इंडिया चैंपियंस ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड के फाइनल में पाकिस्तान चैंपियंस को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. एजबेस्टन में खेले गए फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान चैंपियंस ने 156/6 का स्कोर बनाया. शोएब मलिक 41 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. जबकि इंडिया चैंपियंस की ओर से अनुरीत सिंह 3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया चैंपियंस ने रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायुडू की ओपनिंग साझेदारी की बदौलत शानदार शुरुआत की, जिसमें बाद में रायुडू ने अर्धशतक जड़ा। रायुडू ने 30 गेंदों में 50 रन बनाए. लेकिन इंडिया चैंपियंस ने बीच के ओवर में लगातार विकेट गंवाए और थोड़ी मुश्किल में पड़ गए. हालांकि अंत में यूसुफ पठान ने भारत को मजबूत फिनिश प्रदान करते हुए जीत दिलाई.
इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को 5 विकेट से हराया
View this post on Instagram
A post shared by World Championship Of Legends | WCL (@worldchampionshipoflegends)
#IndiaChampions won #Wordschampionshipoflegends after defeating #PakistanChampions by 5 Wickets @YUVSTRONG12 @IrfanPathan @RayuduAmbati pic.twitter.com/yeP3XnIwNg— Naveen singh kushwaha (@Naveenskushwaha) July 13, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2024 07:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

