क्रिकेट

IND vs WI 1st Test Day 3 Live Score Update: पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 141 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

टीम इंडिया की तरफ से युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 171 रन बनाए. इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में महज 64.3 ओवर में 150 रन बनाकर सिमट गई.

IND vs WI 1st Test Day 3 Live Score Update: पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 141 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका के विंडसॉर पार्क में खेला गया. इस मैच के साथ ही टीम इंडिया अपने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल का आगाज भी हो गया हैं. मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 141 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. टीम इंडिया की तरफ से युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 171 रन बनाए. इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में महज 64.3 ओवर में 150 रन बनाकर सिमट गई. जवाब में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 421 रन के स्कोर पर घोषित की. इस तरह टीम इंडिया को 271 रन की बढ़त मिली. वहीं, दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 50.3 ओवर में महज 130 रन पर आल आउट हो गई. टीम इंडिया की ओर से आर अश्विन ने पहली पारी में सबसे ज्यादा पांच और दूसरी पारी में भी सात विकेट विकेट चटकाए. टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच 20 जुलाई से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2023 02:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).