क्रिकेट

IND vs ENG 1st Test Day 1 Stumps: पहले दिन का खेल हुआ खत्म, टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर बनाए 119 रन; सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद

इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 64.3 ओवर में महज 246 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए.

IND vs ENG 1st Test Day 1 Stumps: पहले दिन का खेल हुआ खत्म, टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर बनाए 119 रन; सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद
यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल (Photo Credits: BCCI/Twitter)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज यानी 25 जनवरी से हो रहा है. इस सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दोनों ही टीमें अगले डेढ़ महीने तक इस टेस्ट सीरीज में व्यस्त रहेगी. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 23 ओवर में एक विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया अभी भी इंग्लैंड से 127 रन पीछे हैं. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल 70 गेंदों पर 76 रन बनाकर और शुभमन गिल 43 गेंदों पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. इंग्लैंड के गेंदबाज जैक लीच ने एक विकेट हासिल किया है. इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 64.3 ओवर में महज 246 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से रवींद्र जडेजा और आर अश्विन ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2024 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).