क्रिकेट

IND vs BAN 2nd Test Day 4: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 3 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया. दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया. चौथे दिन का खेल शुरू होने के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए.

IND vs BAN 2nd Test Day 4: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 3 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा
आर आश्विन ( Photo Credit: Twitter)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया. दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया. चौथे दिन का खेल शुरू होने के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए. श्रेयस अय्यर और आर अश्विन ने 71 रनों की महत्वपूर्व पार्टनरशिप की और टीम को शानदार जीत दिलाई. टीम इंडिया की तरफ से आर अश्विन ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए. वहीं बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके. बांग्लादेश की दूसरी पारी महज 231 रनों पर सिमट गई. बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा लिटन दास ने 73 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2022 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).