क्रिकेट

IND Beat AUS, World Cup 2023 Live Score Update: टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज, ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से रौंदा; विराट कोहली और केएल राहुल के खेली शानदार पारी

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 49.3 ओवरों में महज 199 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.

IND Beat AUS, World Cup 2023 Live Score Update: टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज, ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से रौंदा; विराट कोहली और केएल राहुल के खेली शानदार पारी
विराट कोहली और केएल राहुल (Photo Credits: BCCI/Twitter)

आज टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का पांचवां रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर इस वर्ल्ड कप में जीत के साथ आगाज किया हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 49.3 ओवरों में महज 199 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 41.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा नाबाद 97 रनों की शानदार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर जोश हेज़लवुड ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. टीम इंडिया का अगला मुकाबला बुधवार यानी 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के साथ खेला जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2023 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).