ICC World Cup 2023 Schedule Announced: आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल जारी, 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा मैच, यहां देखें पूरा शेड्यूल
भारत में इस साल होने वाले वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. क्रिकेट इतिहास में में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब पूरा वर्ल्ड कप (World Cup) ही भारत (India) में खेला जाएगा.
ICC World Cup 2023 Schedule Announced: भारत में इस साल होने वाले वर्ल्ड कप का शेड्यूल मंगलवार को जारी कर दिया गया है. क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब पूरा वर्ल्ड कप (World Cup) भारत (India) में खेला जाएगा. भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी. वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
ICC वर्ल्ड कप के दौरान 10 टीमें राउंड रॉबिन लीग में एक-दूसरे से भिड़ेंगी, जिसमें 45 मुकाबले होंगे. इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा. पहला सेमीफाइनल 15 नवम्बर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.
Tweet:
🚨🚨 Team India's fixtures for ICC Men's Cricket World Cup 2023 👇👇
#CWC23 #TeamIndia pic.twitter.com/LIPUVnJEeu
— BCCI (@BCCI) June 27, 2023
Tweet:
ICC World Cup 2023: Ahmedabad's Narendra Modi Stadium to host final. Mumbai's Wankhede and Kolkata's Eden Gardens to host semifinals.
— ANI (@ANI) June 27, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2023 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

