क्रिकेट

ICC ने अमेरिका क्रिकेट को 12 महीनों के किया सस्पेंड, दे दी बड़ी चेतवानी

अमेरिका क्रिकेट को आईसीसी की तरफ से बड़ा झटका लगा है. आईसीसी ने अमेरिका क्रिकेट को 12 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है.

ICC ने अमेरिका क्रिकेट को 12 महीनों के किया सस्पेंड, दे दी बड़ी चेतवानी
आईसीसी Logo (Photo Credit: X Formerly As Twitter)

अमेरिका क्रिकेट को आईसीसी की तरफ से बड़ा झटका लगा है. आईसीसी ने अमेरिका क्रिकेट को 12 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है.आईसीसी ने अमेरिका से कहा है कि वह इस संस्पेंशन के दौरान अपने कामकाज के प्रक्रिया में सुधार करे ताकि जिन नतीजों की उससे उम्मीद का जा रही है वो उन्हें हासिल करे. अगर ऐसा नहीं हो पता है तो फिर अमेरिका क्रिकेट को लंबे समय के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा.

बता दें की ये फैसला सोमवार को श्रीलंका के कोलंबो में हुई आईसीसी बोर्ड की बैठक में लिया गया है. इसके अलावा आईसीसी ने अपने बयान में कहा है कि अमेरिका क्रिकेट बोर्ड में प्रशासन ठीक नहीं है और इसलिए वह मौजूदा समय में आईसीसी के मानको में फिट नहीं बैठता है. अमेरिका के साथ चिली क्रिकेट को भी 12 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है.

आईसीसी ने अमेरिका क्रिकेट को 12 महीनों के किया सस्पेंड

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2024 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).