GT vs LSG, IPL 2023 Match 51 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 56 रनों से हराया, क्विंटन डी कॉक की बेहतरीन पारी भी नहीं दिला सकी जीत
इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट 227 खोकर रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा नाबाद 94 रनों की पारी खेली.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 51वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला गुजरात के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स को 56 रनों से हरा दिया हैं. इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट 227 खोकर रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा नाबाद 94 रनों की पारी खेली. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मोहसिन खान और आवेश खान ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 171 रन ही बना सकीं. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 70 रन की उम्दा पारी खेली. गुजरात टाइटंस की ओर से मोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए.
Match 51. Gujarat Titans Won by 56 Run(s) https://t.co/le9e6Qkbmi #TATAIPL #GTvLSG #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2023 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

