क्रिकेट

ENG vs AUS, 1st Test Day 3 Stumps: एजबेस्टन टेस्ट में तीसरे दिन का खेल हुआ खत्म, इंग्लैंड ने दो विकेट खोकर बनाए 28 रन, बारिश ने किया मजा किरकिरा

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज की शुरुआत 16 जून से हुआ हैं. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट एजबेस्टन में खेला जा रहा है. तीसरे दिन का खेल ख़त्म हो गया हैं. तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 28 रन बना लिए हैं. अनुभवी जो रूट के साथ ओली पोप नाबाद हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 386 रन पर सिमट गई.

ENG vs AUS, 1st Test Day 3 Stumps: एजबेस्टन टेस्ट में तीसरे दिन का खेल हुआ खत्म, इंग्लैंड ने दो विकेट खोकर बनाए 28 रन, बारिश ने किया मजा किरकिरा
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज की शुरुआत 16 जून से हुआ हैं. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट एजबेस्टन में खेला जा रहा है. तीसरे दिन का खेल ख़त्म हो गया हैं. तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 28 रन बना लिए हैं. अनुभवी जो रूट के साथ ओली पोप नाबाद हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 386 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 141 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड और ओली रॉबिंसन ने तीन-तीन विकेट लिए. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 393/8 के स्कोर पर घोषित की थी. इस लिहाज से इंग्लैंड की टीम 379 रन आगे है. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने सबसे ज्यादा 118 रन बनाए. जॉनी बेयरस्टो ने 78 और जैक क्राउली ने 61 रन का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन ने चार और जोश हेजलवुड ने दो विकेट लिए. इससे पहले एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले गेंदबाजी करेगी. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने प्लेइंग इलेवन से मिचेल स्टार्क को बाहर कर दिया है. मिचेल स्टार्क की जगह पर पर जोश हेजलवुड को शामिल किया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2023 11:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).