ENG Beat USA, 49th Match Super 8 Live Score Update: इंग्लैंड ने अमेरिका को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त, जोस बटलर ने खेली तूफानी पारी
इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका की पूरी टीम 18.5 ओवर में महज 115 रन बनाकर सिमट गई. अमेरिका की तरफ से नीतीश कुमार ने सबसे ज्यादा 30 रनों की शानदार पारी खेली.
ENG Beat USA, 49th Match Super 8: अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का 49वां मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन में खेला गया. यह दोनों टीमों का सुपर-8 का नौवां मुकाबला था. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने अमेरिका को दस विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका की पूरी टीम 18.5 ओवर में महज 115 रन बनाकर सिमट गई. अमेरिका की तरफ से नीतीश कुमार ने सबसे ज्यादा 30 रनों की शानदार पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने महज 9.4 ओवर में बिना विकेट गवायें लक्ष्य को हासिल कर लिया. इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जोस बटलर ने सबसे ज्यादा नाबाद 83 रनों की पारी खेली.
England cruise to victory over USA! 🏴#USAvENG | #T20WorldCup pic.twitter.com/RoXwehgviM
— The Cricketer (@TheCricketerMag) June 23, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2024 10:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

